Tuesday, October 20th, 2026

कुम्हार समाज के लोगों की समस्या का होगा निदान-मंत्री सखलेचा

 भोपाल

सूक्ष्म, लघु, मध्यम-उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को उमरिया जिले के चंदिया मेँ कुम्हार समाज के नागरिकों के मध्य संवाद कार्यक्रम में कहा है कि कुम्हार भाइयों के कौशल को एम एस एम ई से जोड़कर उन्हें मुख्य धारा में लाया जाएगा।

  मंत्री  सखलेचा ने कहा कि उनके कार्य को और बेहतर करने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोग भी अपने सुझाव दें कि लघु उद्योग के माध्यम से वे कैसे अपना विकास कर मुख्य धारा में आ सकते हैं। इस दौरान उमरिया कलेक्टर  संजीव वास्तव भी साथ थे।

 

#कुम्हार समाज

Source : Agency

पाठको की राय